हर्षिता आत्महत्या मामले में फिर गरमाया किशनगंज, कोर्ट में पहुंची पुनरीक्षण याचिका

Ghazala Saheb29 August 20261 min read20 viewsBihar
हर्षिता आत्महत्या मामले में फिर गरमाया किशनगंज, कोर्ट में पहुंची पुनरीक्षण याचिका

किशनगंज में वर्ष 2019 के सीबीएसई बाल मंदिर स्कूल की छात्रा हर्षिता कुमारी की आत्महत्या का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। मृतका के पिता आशीष गुप्ता ने अदालत में आपराधिक पुनरीक्षण याचिका दायर की है। इस मामले की पहली सुनवाई 28 अगस्त को हुई और अगली सुनवाई 1 अक्टूबर 2026 को तय की गई है। याचिका में बिहार सरकार सहित कई लोगों को प्रतिवादी बनाया गया है।

मामले की पूरी जानकारी

घटना मई 2019 की है जब हर्षिता कुमारी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता का आरोप है कि हर्षिता को परीक्षा में फेल किया गया था और पास कराने के लिए पैसों की मांग की गई थी। आत्महत्या से पहले छात्रा को डांटा गया था जिससे मानसिक दबाव में आकर उसने यह कदम उठाया। किशनगंज थाना कांड संख्या 215/19 दर्ज किया गया था जिसमें गोविंद बिहानी आरोपी हैं।

जांच और ट्रस्ट का विवाद

घटना के बाद तत्कालीन डीएम द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी गोविंद बिहानी और संजय साह को स्कूल से हटाया गया था। मामले से जुड़ा एक ऑडियो भी सामने आया था जिसमें कॉपी और परिणाम को लेकर बातचीत का दावा किया गया था। हाल ही में बाल मंदिर ट्रस्ट के एक ट्रस्टी का इस्तीफा पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

Share:

Comments

Leave a comment