किशनगंज में विवाहिता ने देवर समेत पांच लोगों पर लगाया दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म और देह व्यापार में धकेलने का गंभीर आरोप

Ghazala Saheb4 September 20262 min read15 viewsBihar
किशनगंज में विवाहिता ने देवर समेत पांच लोगों पर लगाया दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म और देह व्यापार में धकेलने का गंभीर आरोप

किशनगंज के दिघलबैंक थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय विवाहिता ने अपने देवर समेत पांच लोगों पर बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने, दुष्कर्म करने, मारपीट, धमकी देने और देह व्यापार में धकेलने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

8 जुलाई 2026 की घटना
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को पीड़िता का देवर मोहम्मद इस्माइल उसके पति के पास दिल्ली पहुंचाने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गया था। दिल्ली पहुंचने के बाद उसे एक कमरे में रखा गया, जहां उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया गया और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। करीब एक सप्ताह बाद पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर अपने मायके पहुंची।

2 अगस्त की दूसरी घटना
पीड़िता का आरोप है कि 2 अगस्त को इस्माइल उसे जबरन कार में बैठाकर ले गया, जिसमें रास्ते में दो अन्य युवकों को भी बैठाया गया। इसके बाद उसे पीपला कदम चौक स्थित एक व्यक्ति के घर ले जाया गया, जहां तीनों ने करीब तीन दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया और 5 अगस्त को धमकी देकर उसे छोड़ दिया गया।

पुलिस कार्रवाई और आश्वासन
प्राथमिकी में कहा गया है कि परिजनों की मदद से इस्माइल को पकड़कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय ले जाया गया, जहां उसने अन्य आरोपियों को पकड़वाने में सहयोग करने और पीड़िता से निकाह करने का आश्वासन दिया। बाद में कोर्ट ले जाकर सादे कागज पर हस्ताक्षर करा निकाह होने की बात कही गई और इसके बाद वह फरार हो गया। पीड़िता ने इस्माइल सहित अन्य लोगों पर अभद्र व्यवहार, मारपीट और देह व्यापार के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। शुक्रवार को महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

Share:

Comments

Leave a comment