किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 368 ग्राम स्मैक, 60 मवेशी और भारी मात्रा में अवैध सामान जब्त

Ghazala Saheb7 September 20261 min read9 viewsBihar
किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 368 ग्राम स्मैक, 60 मवेशी और भारी मात्रा में अवैध सामान जब्त

किशनगंज पुलिस का विशेष अभियान 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 तक चलाया गया जिसमें अवैध बालू, शराब, मादक पदार्थ, पशु तस्करी, गृहभेदन और मोटरसाइकिल चोरी समेत विभिन्न आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने अवैध सामान बरामद करने के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से 5 लाख 70 हजार 100 रुपये शमन राशि वसूली।

प्रमुख बरामदगी और जब्ती

पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान 368.72 ग्राम स्मैक बरामद किया गया जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा 5.97 ग्राम एमडीएमए, 79.38 लीटर विदेशी शराब, 60 मवेशी और 170 बोरा यूरिया खाद भी बरामद किया गया।

वाहन और अन्य अवैध सामान

कार्रवाई में एक ट्रक, छह ट्रैक्टर, एक पिकअप, पांच मोटरसाइकिल और एक ई-रिक्शा जब्त किया गया। इसके अलावा छह मोबाइल, एक चाबी, एक तिरपाल, एक जुगाड़ गाड़ी और अवैध लॉटरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1850 लॉटरी टिकट और 1480 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस की अपील

पुलिस का कहना है कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ अवैध शराब, मादक पदार्थ, पशु तस्करी, जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। सोमवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने आम लोगों से मादक पदार्थों से संबंधित सूचना एएनटीएफ हेल्पलाइन नंबर 9031816150 पर देने की अपील की है और सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने का भरोसा दिलाया है।

Share:

Comments

Leave a comment