किशनगंज में पुलिस का महाअभियान: 88 गिरफ्तार, करोड़ों का नशा और भारी मात्रा में शराब जब्त

किशनगंज जिले में अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस को जबरदस्त सफलता मिली है। 28 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 88 लोगों को गिरफ्तार किया है।
करोड़ों रुपये की ब्राउन शुगर और मादक पदार्थ बरामद
पुलिस की इस बड़ी कामयाबी में सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा मादक पदार्थों की बरामदगी का है। अभियान के दौरान पुलिस ने 941 ग्राम ब्राउन शुगर, स्मैक और हेरोइन जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत लगभग 1 करोड़ 81 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा पुलिस ने 3.888 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया है।
शराब, हथियार और चोरी के सामान की जब्ती
नशे के साथ-साथ अवैध शराब के खिलाफ भी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने 171.5 लीटर विदेशी शराब और 32.8 लीटर देशी शराब जब्त की है। हथियारों की बात करें तो एक पिस्टल और दो मैगजीन भी बरामद की गई हैं।
चोरी और