किशनगंज में संजीवनी सेवा वाहन ने वृद्ध, दिव्यांग और विधवा लाभुकों को सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Ghazala Saheb11 September 20261 min read10 viewsBihar
किशनगंज में संजीवनी सेवा वाहन ने वृद्ध, दिव्यांग और विधवा लाभुकों को सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

किशनगंज में जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर बुनियाद केंद्र के संजीवनी सेवा वाहन के माध्यम से शुक्रवार को वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा लाभुकों को जागरूक किया गया। यह अभियान प्रखंड किशनगंज की चकला पंचायत के फुलवारी, सिंघिया एवं लहरा चौक में चलाया गया।

संजीवनी सेवा वाहन के कर्मियों ने आम लोगों को बुनियाद केंद्र की सेवाओं की जानकारी दी। सरकार द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान लाभुकों की समस्याओं और योजनाओं से संबंधित जिज्ञासाओं की जानकारी भी ली गई।

Share:

Comments

Leave a comment