किशनगंज एसपी का बड़ा एक्शन: आधी रात को अचानक चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती
किशनगंज एसपी संतोष कुमार ने रात के अंधेरे में अचानक वाहन चेकिंग अभियान चलाया। सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए सख्त निर्देश दिए।

किशनगंज में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह से एक्शन मोड में है। रविवार की रात किशनगंज के पुलिस अधीक्षक (SP) संतोष कुमार ने अचानक विभिन्न थाना क्षेत्रों के चेकपोस्टों पर औचक निरीक्षण कर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया।