सुपौल: किशनपुर दक्षिण पंचायत में लगा सहयोग शिविर, डीएम सावन कुमार ने सुनी लोगों की समस्याएं

Ghazala Saheb15 September 20261 min read10 viewsBihar
सुपौल: किशनपुर दक्षिण पंचायत में लगा सहयोग शिविर, डीएम सावन कुमार ने सुनी लोगों की समस्याएं

सुपौल, 15 सितंबर। किशनपुर प्रखंड की किशनपुर दक्षिण पंचायत में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में जिलाधिकारी सावन कुमार पहुंचे और आमजनों की समस्याओं को सुना। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, किशनपुर सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

शिविर में दिए गए निर्देश

सहयोग शिविर में जिलाधिकारी ने आमजनों से प्राप्त आवेदनों एवं उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को समस्याओं का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आम लोगों को सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

योजनाओं का लाभ और प्रमाण-पत्र वितरण

शिविर के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आमजनों को उपलब्ध कराया गया। इस क्रम में लाभुकों के बीच जॉब कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं विभिन्न सेवाओं से संबंधित लाभ का वितरण किया गया। सहयोग शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराया गया, जिससे आमजनों को संबंधित कार्यालयों का अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिली।

Share:

Comments

Leave a comment