सारण के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियों ने मोहा मन

Ghazala Saheb3 September 20261 min read152 viewsBihar
सारण के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियों ने मोहा मन

सारण में कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दर्शन नगर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव सुरेश प्रसाद सिंह, प्रधानाचार्य विनोद कुमार, राजेश्वर कुअर और उपस्थित अभिभावकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर पूरी तरह से भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।

प्रधानाचार्य विनोद कुमार के नेतृत्व और स्वाति सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा अरुण से लेकर दूसरी तक के लगभग 150 बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कृष्ण-सुदामा मिलन के नाट्य मंचन, पारंपरिक मटकी फोड़ और राधा-कृष्ण के मनमोहक नृत्यों ने वहां मौजूद सभी दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अरुण से दूसरी कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं शान्वी, सुशांत, काश्वी, अक्षत, रुनझुन और दीक्षा को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इस पूरे सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका गीतांजलि कुमारी द्वारा किया गया।

Share:

Comments

Leave a comment