उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए अयोध्या में लाइफ सेवियर फाउंडेशन को मिला बड़ा सम्मान

अररिया में सामाजिक और मानवीय कार्य करने वाली संस्था लाइफ़ सेवियर फाउंडेशन को अयोध्या में सम्मानित किया गया है। यह संस्था अररिया जिला सहित बिहार के अन्य जिलों में रक्तदान, कन्यादान, वस्त्रदान, वृक्षारोपण और गरीब लाचार बेबस लोगों को आर्थिक सहायता देने के क्षेत्र में काम करती है। - संस्था को अयोध्या की धरती पर रामकृष्ण सेवा संस्थान द्वारा सेवा के क्षेत्र में सर्वोत्तम सम्मान से सम्मानित किया गया। - इस सम्मान से सभी सनातन प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
अयोध्या में मिला सर्वोत्तम सम्मान
लाइफ सेवियर फाउंडेशन को यह सम्मान श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की पावन धरती पर रामकृष्ण सेवा संस्थान की ओर से दिया गया है। संस्था के अभिभावक रजत रंजन, विजय प्रकाश, डॉ अजय कुमार सिंह और सचिव आदित्य भगत ने बताया कि संस्था अररिया ही नहीं बल्कि बिहार तथा बिहार से बाहर के राज्यों में भी अपनी सेवाएं दे रही है।
समाजसेवियों और नेताओं ने दी बधाई
राम जन्मभूमि पर मिले इस सम्मान के बाद समस्त सनातन प्रेमियों और समाजसेवियों ने संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की है। वर्तमान विधायक मनोज विश्वास, पूर्व विधायक मंचन केशरी, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता, प्रमुख ओमप्रकाश पासवान, मुखिया दिलीप पासवान, मिन्टु साह, सुमन साह, राजा सरकार, राजा दास, राहुल यादव, सुजीत सिंह, सौरव दास, रितेश राणा, पवन गुप्ता, आदित्य सिंह, अविनाश कन्नोजिया, सुजित झा, दीपक ठाकुर और आदेश ठाकुर आदि ने संस्था को मिले इस सम्मान के लिए बधाई दी है।