अररिया: लायंस क्लब फेमिना ने महादलितों को बांटी राहत सामग्री

Ghazala Saheb10 October 20261 min read0 viewsBihar
अररिया: लायंस क्लब फेमिना ने महादलितों को बांटी राहत सामग्री

अररिया जिले के फारबिसगंज में सामाजिक सरोकार निभाते हुए लायंस क्लब फेमिना ने जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। शनिवार को क्लब की ओर से डाक हरिपुर पंचायत के वार्ड संख्या आठ में महादलित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।

बच्चों को मिला नाश्ता और फल

इस सेवा अभियान के दौरान बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। क्लब के सदस्यों ने बच्चों के बीच बिस्किट, नाश्ते के पैकेट और फल वितरित किए, जिससे बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

स्वास्थ्य सेवाओं पर भी रहा जोर

सामग्री वितरण के साथ-साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी क्लब ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। क्लब की महिला चिकित्सक सदस्यों ने महादलित परिवारों के बीच पहुंचकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी दिया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष डॉ. नेहा राज और सचिव डॉ. नम्रता सिंह के साथ भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह भी उपस्थित रहीं। इसके अलावा मधु अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, डॉ. अमृता वर्मा और क्लब के अन्य सदस्य इस सेवा कार्य में शामिल हुए।

Share:

Comments

Leave a comment