बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

पश्चिम चंपारण जिला के इनरवा थाना क्षेत्र के झझरी गांव में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 5 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुकुल कुमार (42) के रूप में हुई है, जो बेतिया कालिबाग वार्ड नंबर-4, थाना कालिबाग का रहने वाला है।
छापेमारी की पूरी जानकारी
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर झझरी गांव में छापेमारी की गई थी। इस दौरान अभियुक्त के पास से 5 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।