मधुबनी में जर्जर भवन से स्कूल स्थानांतरित करने का निर्देश, डीएम ने किया निरीक्षण

मधुबनी में जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने अरेर विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान जर्जर फूस और खड़पतवार के भवन में चल रहे एनपीएस विद्यालय, सिनुआर की व्यवस्था का जायजा लिया गया। विद्यालय भवन की स्थिति काफी जर्जर और चिंताजनक पाई गई। बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया।
नया भवन बनने तक नजदीकी स्कूल में चलेगी पढ़ाई
नया भवन बनने या मौजूदा संरचना ठीक होने तक पढ़ाई जारी रहेगी। एनपीएस विद्यालय, सिनुआर का संचालन अब नजदीकी उत्क्रमित विद्यालय, सिनुआर में किया जाएगा। डीएम ने अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
निरीक्षण के दौरान अधिकारी रहे मौजूद
जिला पदाधिकारी के साथ कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस निरीक्षण के दौरान बेनीपट्टी के अनुमंडल पदाधिकारी सारंग पाणि पाण्डेय, प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समेत कई संबंधित अधिकारी मौजूद थे। जर्जर भवन को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं।