सारण: मांझी प्रखंड में विकास योजनाओं के चयन को लेकर जनप्रतिनिधियों की अहम बैठक

Ghazala Saheb10 September 20261 min read16 viewsBihar
सारण: मांझी प्रखंड में विकास योजनाओं के चयन को लेकर जनप्रतिनिधियों की अहम बैठक

सारण में 10 सितंबर को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मांझी प्रखंड कार्यालय में मिशन कायाकल्प के अंतर्गत विकास योजनाओं के चयन और क्रियान्वयन को लेकर जनप्रतिनिधियों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मांझी प्रखंड की सभी पंचायतों से प्राथमिकता के आधार पर 15-15 योजनाओं का चयन करने पर विशेष विचार-विमर्श हुआ।

योजनाओं को पूरा करने का निर्देश

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि ऐसी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाए, जिन्हें 15वें एवं 16वें वित्त आयोग, मनरेगा व अन्य विभागीय संसाधनों के माध्यम से दीपावली तक पूर्ण किया जा सके। मिशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, चारदीवारी, रंग-रोगन, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र और सड़क निर्माण को प्राथमिकता से शामिल किया जाएगा। डीएम ने बीडीओ मांझी को पंचायतवार डाटा अद्यतन कर शीघ्र प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।

Share:

Comments

Leave a comment