सारण: मांझी में तालाब में नहाने के दौरान डूबा 18 वर्षीय युवक, तलाश जारी

Ghazala Saheb24 August 20261 min read175 viewsBihar
सारण: मांझी में तालाब में नहाने के दौरान डूबा 18 वर्षीय युवक, तलाश जारी

सारण जिले के मांझी प्रखंड के नचाप गांव स्थित राम जानकी मंदिर के पास बने छठ घाट पोखरा में सोमवार दोपहर नहाने के दौरान एक 18 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। लापता युवक की पहचान गांव के ही शैलेश सिंह के पुत्र रितीश कुमार सिंह उर्फ धनु के रूप में हुई है। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है।

पोखरा में नहाते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार रितीश अपने दोस्तों के साथ पोखरा में नहा रहा था, तभी अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगा। दोस्तों के लाख प्रयासों के बावजूद वह पानी में ओझल हो गया। इस खबर के मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

पुलिस पहुंची लेकिन गोताखोर नहीं पहुंचे

घटना की सूचना मिलने पर मांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी सीओ और सरकारी गोताखोर की टीम के न पहुंचने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोग खुद अपने स्तर से खोजबीन में जुटे हैं और जल्द से जल्द गोताखोरों की तैनाती की मांग कर रहे हैं।

Share:

Comments

Leave a comment