सोनपुर के ऐतिहासिक हरिहरनाथ मंदिर में मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने की पूजा-अर्चना

Ghazala Saheb24 August 20261 min read139 viewsBihar
सोनपुर के ऐतिहासिक हरिहरनाथ मंदिर में मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने की पूजा-अर्चना

सारण में विश्व विख्यात हरिहरक्षेत्र सोनपुर स्थित ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर में सोमवार को बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने आम श्रद्धालुओं की व्यवस्था का सम्मान करते हुए अर्घ्य सिस्टम से दर्शन और जलाभिषेक किया।

मंत्री ने की सुख-शांति की कामना

मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने बाबा हरिहरनाथ से देश, प्रदेश और क्षेत्र में सुख, शांति तथा हरियाली की कामना की। मंदिर पहुंचने पर मंत्री की विशेष भीड़ को देखते हुए आम जनता की तरह ही पूजा की व्यवस्था की गई थी।

सम्मान समारोह

पूजा के बाद बाबा हरिहर नाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह उर्फ लल्ला और कोषाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह ने मंत्री को सम्मानित किया। समिति की ओर से उन्हें अंगवस्त्र, पुष्प माला, विशेष प्रसाद और प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।

Share:

Comments

Leave a comment