गरीबों की समस्याओं के समाधान को गांव-गांव पहुंचेगी हम : मंत्री संतोष सुमन

बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने नरकटियागंज में गरीब चौपाल यात्रा जनसभा में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने दीप जलाकर किया जिसमें पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए।
गरीबों की समस्याओं का समाधान
पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि हम गरीबों की पार्टी है। गरीब चौपाल यात्रा के जरिए बिहार के सभी जिलों और प्रखंडों में जाकर वंचित वर्ग की समस्याओं को सीधे समझा जा रहा है। लोगों से आवेदन लेकर जिला अधिकारी से तालमेल बनाकर समस्याओं को दूर करने की कोशिश की जाती है और जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री तथा विभागों के अधिकारियों के सामने भी मामले रखे जाते हैं।
शराबबंदी और आरक्षण पर बयान
शराबबंदी पर उन्होंने कहा कि बिहार में पूरी तरह शराबबंदी लागू है और आगे भी रहेगी। अवैध शराब बेचने वालों की पहचान कर कार्रवाई हो रही है और लौरिया के भाजपा विधायक के बयान पर उन्होंने कहा कि यह उनका विचार हो सकता है पर राज्य में शराबबंदी लागू है। आरक्षण पर उन्होंने साफ किया कि उनकी पार्टी ने कभी आरक्षण खत्म करने की बात नहीं कही है।