मोरना में समाजसेवी स्व. चौधरी भवरसिंह ठाकरान की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Prakriti Singh21 August 20261 min read110 viewsUttar Pradesh
मोरना में समाजसेवी स्व. चौधरी भवरसिंह ठाकरान की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

राष्ट्रीय लोकदल के मीरापुर विधानसभा अध्यक्ष अमित ठाकरान के पिता स्वर्गीय चौधरी भवरसिंह ठाकरान की प्रथम पुण्यतिथि पर गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा एवं हवन का आयोजन किया गया। मोरना में बिहारगढ़ मार्ग पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर स्वर्गीय समाजसेवी को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनकी स्मृतियों को नमन किया।

श्रद्धांजलि सभा

कार्यक्रम के दौरान हवन-पूजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थितजनों ने स्वर्गीय चौधरी भवरसिंह ठाकरान के सरल स्वभाव, सामाजिक सरोकारों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रमुख उपस्थिति

इस श्रद्धांजलि सभा में जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष संजय राठी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, मंडल प्रभारी प्रभात तोमर उर्फ गुड्डू, युवा जिलाध्यक्ष मौलिक प्रधान, भाजपा नेता रामकुमार शर्मा, सुंदर गुर्जर, विकास मुखिया, महकपाल सिंह गुर्जर, अमित गुर्जर, देवेंद्र ककराला, पूर्व प्रबंधक आनंद कुमार, सहदेव उर्फ मोनू प्रधान, ललित सहरावत, गौरव राठी सहित क्षेत्र के राजनीतिक पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment