मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ड्राइवर की मौत, कई घायल

मोतिहारी के NH-28A पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। चहटाऊनी थाना क्षेत्र के चंडी माई स्थान के पास हुई इस भिड़ंत में एक ट्रक ड्राइवर की जान चली गई, जबकि छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कैसे हुआ यह भीषण हादसा?
यह दुर्घटना दो ट्रकों, एक स्कॉर्पियो और एक मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर के कारण हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे की शुरुआत दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर से हुई, जिसके बाद नियंत्रण खोने के कारण अन्य वाहन भी आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना के कारण हाईवे पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा और लंबा जाम लग गया।