मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में युवती के अपहरण का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Prakriti Singh21 August 20262 min read55 viewsUttar Pradesh
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में युवती के अपहरण का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में युवती के कथित अपहरण का बड़ा मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पांच लोगों पर बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया है। थाना बुढ़ाना में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुबह चार बजे घर से गायब होने का आरोप

थाना बुढ़ाना क्षेत्र के शफीपुर रोड निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी करीब 18 वर्षीय पुत्री 18 अगस्त 2026 की सुबह करीब चार बजे घर से गायब हो गई। पिता का आरोप है कि विपक्षीगण उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं।

पांच लोगों को किया गया नामजद

पिता ने तहरीर में सलमान, मेहरबान, नसीमा, इरफान और फुरकान (सभी निवासी शफीपुर रोड, कस्बा बुढ़ाना) को नामजद किया है। आरोप है कि इन्हीं लोगों ने युवती को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण किया है।

जेवरात और 50 हजार रुपये ले जाने का दावा

पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि पुत्री घर में रखे डेढ़ तोले सोने के कुंडल (कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपये), तीन जोड़ी चांदी की पाजेब (वजन करीब 36 तोला) और 50 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई है।

परिजनों ने की तलाश और जान से मारने की धमकी का आरोप

बेटी के घर से जाने के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि नामजद आरोपी कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिसके बाद परिवार ने सुरक्षा की मांग की है।

दो लोगों ने युवती को ले जाते हुए देखने का दावा

शिकायतकर्ता ने बताया कि नफीस और सलमान (दोनों निवासी शफीपुर रोड, बुढ़ाना) ने नामजद आरोपियों को युवती को ले जाते हुए देखा और पहचान लिया है। पुलिस अब इनके बयान भी दर्ज कर सकती है।

19 अगस्त को दी गई तहरीर और पुलिस जांच

पीड़ित पिता ने 19 अगस्त 2026 को थाना बुढ़ाना में तहरीर देकर बेटी की बरामदगी की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है, तथा सच्चाई युवती के बरामद होने और बयान दर्ज होने के बाद सामने आएगी।

Share:

Comments

Leave a comment