नालंदा में मातम: 24 घंटे में 6 की मौत, कहीं डूबने से तो कहीं करंट ने ली जान

Ghazala Saheb3 October 20262 min read0 viewsBihar
नालंदा में मातम: 24 घंटे में 6 की मौत, कहीं डूबने से तो कहीं करंट ने ली जान

नालंदा जिले में पिछले 24 घंटों के भीतर हादसों का एक ऐसा सिलसिला चला जिसने कई परिवारों को उम्र भर का गम दे दिया है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए विभिन्न हादसों में कुल छह लोगों की जान चली गई। कहीं मासूम बच्चे नदी में डूब गए, तो कहीं करंट की चपेट में आने से लोगों की मौत हो गई। इन घटनाओं के बाद पूरे जिले में शोक की लहर है।

मासूमों की मौत से जितिया पर्व की खुशियां मातम में बदलीं

सबसे हृदयविदारक घटना मानपुर थाना क्षेत्र के खाड़े बिगहा गांव की है। यहाँ सकरी नदी में डूबने से 11 साल के रवि कुमार की मौत हो गई। रवि की मां अपने बेटे की लंबी उम्र के लिए जितिया पर्व का व्रत कर रही थी और सुबह नहाते समय अचानक रवि का संतुलन बिगड़ गया और वह डूब गया।

इसी तरह, बिन्द थाना क्षेत्र के मसियाडीह गांव में भी एक दुखद घटना सामने आई। यहाँ 11 वर्षीया अन्नू कुमारी, जो कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की पांचवीं कक्षा की छात्रा थी, सोइवा नदी में डूबने से काल के गाल में समा गई। वह जितिया की छुट्टी मनाने घर आई हुई थी।

वहीं, राजगीर थाना क्षेत्र के झालर गांव के पास एक किशोर अविनाश कुमार की पानी भरे पइन में डूबने से मौत हो गई। वह नहा रहा था और जब तक परिजन उसे खोजते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

मौत का सिलसिला यहीं नहीं रुका। खुदागंज थाना क्षेत्र के मैदीपुर गांव में 37 वर्षीया विभा देवी की खेत में काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह खेत पटवन के दौरान सबमर्सिबल चलाने की कोशिश कर रही थीं, तभी बिजली के तार के संपर्क में आने से उनकी मौके पर ही जान चली गई।

नाल

Share:

Comments

Leave a comment