नालंदा में जहरीले सांप के डसने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत, गांव में शोक की लहर

Ghazala Saheb14 September 20261 min read12 viewsBihar
नालंदा में जहरीले सांप के डसने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत, गांव में शोक की लहर

नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में सोमवार को सांप के डसने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान मुबारकपुर गांव निवासी स्वर्गीय अरुण ठाकुर की बेटी अमृता कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

घटना की पूरी जानकारी

परिजनों ने बताया कि अमृता रविवार की रात अपने घर में बेड पर सो रही थी, तभी एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सोमवार की सुबह सांप के डसने की बात पता चलने पर परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज के दौरान अमृता को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

किशोरी की मौत के बाद परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही वापस मुबारकपुर गांव ले आए। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार अमृता के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।

Share:

Comments

Leave a comment