नालंदा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा और ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

Ghazala Saheb1 September 20261 min read86 viewsBihar
नालंदा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा और ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

नालंदा जिले के लहेरी थाना पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर बिहारशरीफ मंडल कारा भेज दिया है। पुलिस ने एक कार्रवाई में हथियार के साथ घूम रहे बदमाश को दबोचा और दूसरी कार्रवाई में नशे के तस्कर को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया।

हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार

न्यू नालंदा कॉलोनी में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने देसी कट्टा के साथ छोटू कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी श्याम सुंदर प्रसाद का पुत्र है और उसका पैतृक घर छबिलापुर थाना क्षेत्र का मैयार गांव है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हथियार लेकर घूम रहा था।

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

दूसरी कार्रवाई मामू-भगिना मोड़ के पास की गई जहां पुलिस ने आशा नगर निवासी रवीश कुमार को 5 ग्राम 220 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है। आरोपी ऋषि कुमार का पुत्र है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्कर से पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

Share:

Comments

Leave a comment