नालंदा के 54 संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन, छात्रों की समस्याओं का हुआ समाधान

Ghazala Saheb25 August 20261 min read160 viewsBihar
नालंदा के 54 संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन, छात्रों की समस्याओं का हुआ समाधान

बिहार के नालंदा जिले में छात्र-छात्राओं के कल्याण, सुरक्षा और बेहतर माहौल देने के लिए विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर जिला प्रशासन द्वारा लगाया गया है जिसमें हर महीने के चौथे मंगलवार को सरकारी कॉलेजों, स्कूलों, मेडिकल संस्थानों और छात्रावासों में छात्रों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाता है।

प्रमुख संस्थानों और छात्रावासों में शिविर

जिले के कुल 54 प्रमुख संस्थानों और छात्रावासों में यह शिविर लगाया गया है। किसान कॉलेज सोहसराय, नालंदा कॉलेज बिहारशरीफ, राजगीर डिग्री कॉलेज, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मेडिकल व नर्सिंग संस्थान तथा विभिन्न कल्याण छात्रावासों में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

समस्याओं का त्वरित निवारण

इस योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की पढ़ाई, बिजली, पानी, सुरक्षा और प्रशासनिक समस्याओं को तुरंत हल करना है। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से सीधा संवाद किया जिससे विद्यार्थियों में सुरक्षा की भावना बढ़े और 500 से अधिक विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया गया।

Share:

Comments

Leave a comment