नालंदा में अवैध रूप से रुपये निकालने वाली महिला जालसाज गिरफ्तार, दुकानदारों ने पकड़ा

Ghazala Saheb10 September 20261 min read9 viewsBihar
नालंदा में अवैध रूप से रुपये निकालने वाली महिला जालसाज गिरफ्तार, दुकानदारों ने पकड़ा

नालंदा जिले में साइबर कैफे और सीएसपी केंद्रों से अवैध तरीके से रुपये निकालने वाली एक महिला को दुकानदारों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। यह मामला रहुई थाना क्षेत्र के इतासंग का है। महिला के रुपये निकालने के बाद दुकानदारों के बैंक खाते होल्ड होने की शिकायत मिल रही थी।

रुपये निकालने के बाद हो जाते थे खाते फ्रीज

दुकानदारों ने बताया कि महिला के पैसे निकालने के कुछ समय बाद उनके बैंक खातों की राशि होल्ड या फ्रीज हो जाती थी। इससे परेशान होकर दुकानदारों ने जाल बिछाकर महिला को दोबारा इतासंग स्थित साइबर कैफे पहुंचने पर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

गिरफ्तार महिला की पहचान कतरीसराय थाना क्षेत्र के अनुज कुमार की पत्नी गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है। साइबर डीएसपी ऋषभ आनंद ने बताया कि पुलिस महिला के मोबाइल फोन और बैंकिंग लेनदेन की जांच कर रही है।

Share:

Comments

Leave a comment