नालंदा में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध कारतूस के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

Ghazala Saheb3 September 20261 min read5 viewsBihar
नालंदा में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध कारतूस के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

बिहार के नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक युवक को भारी मात्रा में जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। बेन थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डाक बाबा स्थान के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है या अवैध सामान के साथ मौजूद है।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों पर बेन थाना की एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को चिन्हित स्थान पर छापेमारी की।

डाक बाबा स्थान के पास दबिश देने पर एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस बल ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 05 जिंदा कारतूस और 02 बुलेट गन कारतूस बरामद किए गए।

युवक बरामद कारतूसों के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान झारखंड के गिरिडीह जिले के पचंभ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुर दरिया डीह गांव निवासी विजय दास के रूप में हुई है। पुलिस ने कारतूस जब्त कर बेन थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस युवक का संबंध किसी अंतरराज्यीय गिरोह से है। अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Share:

Comments

Leave a comment