राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, 1700 से अधिक मामलों का होगा निपटारा

Ghazala Saheb25 August 20261 min read30 viewsBihar
राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, 1700 से अधिक मामलों का होगा निपटारा

सुपौल में आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में मंगलवार को प्रभारी सचिव मोहम्मद अफजल आलम की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित मामलों को चिन्हित कर उनके त्वरित निस्तारण पर चर्चा की गई।

विभिन्न विभागों के मामलों की सूची

बैठक में यातायात चालान से जुड़े मामलों के अधिकाधिक निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। यातायात चालान से संबंधित करीब 1000 मामलों के निष्पादन की संभावना जताई गई है। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन के करीब 40, विद्युत विभाग के लगभग 400 और वन विभाग के करीब 20 मामलों का निपटारा होने की उम्मीद है।

अन्य विभागों के मामले

माप-तौल विभाग से संबंधित लगभग 200 और खनन विभाग के 30 से अधिक मामलों का भी निस्तारण किया जाएगा। इस प्रकार विभिन्न श्रेणियों में कुल मिलाकर 1700 से अधिक मामलों के निस्तारण की संभावना व्यक्त की गई है।

Share:

Comments

Leave a comment