नवादा में कपड़ा दुकान के गोदाम में लगी भीषण आग, साठ लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख

नवादा शहर के कलाली रोड स्थित अमन ड्रेसेज कपड़ा दुकान के गोदाम में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। गोदाम में रखे कपड़ों और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए।
दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाने का किया प्रयास
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी। दमकल वाहनों के साथ पहुंची टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। गोदाम में अधिक मात्रा में कपड़े और ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई।
साठ लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका
दुकान संचालक और स्थानीय लोगों के अनुसार गोदाम में रखे कपड़ों की कीमत करीब पचास से साठ लाख रुपये थी। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट या अन्य किसी कारण से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।