नवादा के पूर्व मुखिया प्रिंस तमन्ना का कोलकाता में निधन, शोक की लहर

Ghazala Saheb28 August 20261 min read243 viewsBihar
नवादा के पूर्व मुखिया प्रिंस तमन्ना का कोलकाता में निधन, शोक की लहर

नवादा जिले के भदौनी ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया और राजद के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रिंस तमन्ना का शुक्रवार को कोलकाता में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही नवादा जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रिंस तमन्ना कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज मुंबई तथा कोलकाता के अस्पतालों में चल रहा था। उनके गहरे मित्र अनिल प्रसाद सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया।

सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में योगदान

प्रिंस तमन्ना सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे और जरूरतमंदों की मदद करते थे। पंचायत स्तर पर लोगों से उनका गहरा जुड़ाव था। उनके निधन को जिले के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

नेताओं ने व्यक्त की संवेदना

पूर्व राज्य मंत्री राजबल्लव प्रसाद यादव और विधायक विभा देवी समेत कई नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की। नेताओं ने कहा कि प्रिंस तमन्ना के निधन से समाज ने एक सक्रिय व्यक्ति को खो दिया है।

Share:

Comments

Leave a comment