नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, नई बाइक की बुकिंग कराकर लौट रहा था साले के साथ

Ghazala Saheb16 September 20261 min read8 viewsBihar
नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, नई बाइक की बुकिंग कराकर लौट रहा था साले के साथ

नवादा में विश्वकर्मा पूजा पर घर नई बाइक लाने की खुशी मातम में बदल गई। रजौली थाना क्षेत्र के अमावां मोड़ के समीप बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

मृतक की पहचान अकबरपुर प्रखंड के तरौनी तेयार गांव निवासी राजेंद्र यादव के 24 वर्षीय पुत्र सुचित कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान नरहट थाना क्षेत्र के कुर्था गांव निवासी साधु शरण यादव के पुत्र रतन कुमार के रूप में हुई है।

सुचित कुमार अपने साले रतन कुमार के साथ रजौली स्थित बाइक शोरूम में नई बाइक की बुकिंग कराने आया था। बाइक की बुकिंग के बाद दोनों मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी अमावां मोड़ के समीप पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सुचित कुमार को मृत घोषित कर दिया। रतन कुमार की हालत गंभीर है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है।

Share:

Comments

Leave a comment