दानापुर से भागलपुर आने वाली दानापुर भागलपुर इंटरसिटी ट्रेन पर बख्तियारपुर स्टेशन के पास जमकर पथराव किया गया। पथराव से कई एसी बोगियों के शीशे भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं कई यात्रियों के घायल होने की भी सूचना मिली है। पथराव की घटना के बाद नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इसके चलते मोकामा स्टेशन पर करीब 2 घंटे तक ट्रेन रुकी रही। यात्रियों का आरोप था कि ट्रेन में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी, जिस कारण असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार पथराव की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। कई यात्रियों ने सीट के नीचे दुबक कर अपनी जान बचायी। पथराव के बाद गुस्साए यात्रियों ने मोकामा स्टेशन पर हंगामा भी किया।

इसकी वजह से 2 घंटे तक ट्रेन रुकी रही। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की मानें तो जब पथराव होने लगा तो चेन पुलिंग कर करीब एक घंटे तक छात्र ट्रैक पर रखे पत्थर को बोगियों पर बरसाते रहे। छात्रों का उपद्रव देख कर यात्रियों ने फटाफट खिड़कियां बंद कर दी।

उपद्रव देखकर स्कॉट पुलिस भी दुबक गई। कल ट्रेन रात सवा नौ बजे के आसपास मोकामा पहुंची। इसके बाद यहां ट्रेन के यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। यात्रियों का आरोप था कि ट्रेन में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। एसी कोच के पीछे वाले जनरल कोच में सफर रहे भागलपुर के यात्री सुरेश, राजकुमार, संतोष, मोनी कुमारी ने बताया कि ट्रेन नियत समय से चल रही थी, लेकिन खुसरूपुर से खुलने के बाद छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। कई छात्र जबरन एसी कोच में प्रवेश कर गए थे।

इस बीच ट्रेन को मंझौली हॉल्ट के पास वैक्यूम कर रोक दिया और पत्थर चलाने लगे। बख्तियारपुर और मोकामा के बीच कई जगहों पर ट्रेन को जबरन चेन पुलिंग कर रोका गया। यात्रियों द्वारा विरोध किए जाने पर ट्रेन पर पथराव किया जाने लगा। मोकामा स्टेशन पर ट्रेन को खोलने के लिए सिग्नल दिया जा रहा था लेकिन नाराज यात्री ट्रेन को रोक दे रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों ने जमकर बवाल काटा।
इनपुट:HM

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *