बाहुबली विधायक अनंत सिंह को अबतक का सबसे बड़ा झटका लगा है। घर से एके 47 बरामदगी के बाद से फरार चल रहें मोकामा विधायक अनंत सिंह के खिलाफ गि’र’फ्ता’री वारंट जारी कर दिया गया है। इसी मामले में बाढ़ कोर्ट ने अनंत सिंह के दो सहयोगियों लल्लू मुखिया, रणवीर यादव के खिलाफ भी गि’र’फ्ता’री वारंट जारी जारी किया है। इतना ही नहीं कोर्ट के आदेश पर कुर्की का वारंट भी जारी किया गया है।

इससे अब अनंत सिंह की मुश्किलें काफी बढ़ गयी हैं। इससे पहले बाढ़ के एडीजे 4 कोर्ट ने अनंत के ऑडियो वायरल मामले में अग्रिम जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया है। अनंत सिंह ने पंडारक थाना क्षेत्र में दो लोगों की हत्या की साजिश करने के मामले में जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी।

मालूम हो कि तीन दिन पहले अनंत सिंह के नदावां स्थित पैतृक गांव में उनके घर से एके 47 और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया था। इसके बाद पुलिस अनंत सिंह को गि’र’फ्ता’र करने की कोशिश कर रही है। लेकिन, वो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए हैं। पुलिस उन्हें गि’रफ्ता’र करने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अबतक कोई सफलता नहीं मिल सकी है।

अपनी फरारी के बाद अनंत सिंह ने एक के बाद एक वीडियो जारी कर कहा था कि वो भागे नहीं हैं, एक दोस्त बीमार है जिसे देखने गए हैं। उन्होंने पुलिस पर बदले की भावना और राजनीति से प्रेरित होकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस लगातार अनंत सिंह की तलाश कर रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *