देशकी आर्थिक राजधानी मुंबई में मानसून की वापसी के साथ ही शहर पानी-पानी हो गया है। बारिश की वजह सेसे 7 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं जबकि7-8 फ्लाइट्स के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं। इससे पहले छत्रपति शिवाजी इंटरनैशनल एयरपोर्ट, मुंबई के पीआरओ ने बताया था कि बीते 2 घंटे से हो रही भारी बारिश की वजह से उड़ानों में औसतन आधे घंटे की देरी हो रही है। वहीं भारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट से 17 उड़ानों का रास्ता बदला गया है।

क्षेत्रीय मौसम विभाग ने जारी किया था ऑरेंज अलर्ट
इससे पहले महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को ठाणे और पुणे में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी मुंबई समेत ठाणे और रायगढ़ में भारी बारिश की संभावाना है। इसके पहले 26 और 28 जुलाई के लिए पालघर में रेड अलर्ट जारी किया जा चुका है।

बता दें कि मॉनसून की विभिन्न स्थितियों के लिए रेड से लेकर ऑरेंज तक अलग-अलग अलर्ट जारी किए जाते हैं। इनमें ऑरेंज अलर्ट अधिकारियों को गंभीर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का सिग्नल होता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *