केंद्र सरकर ने देश में रंगों के त्यौहार से होली से पहले यहा के आम लोगों को बड़ी राहत दी है। जो इस बढ़ती मंहगाई में उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी से किसी भी मायने में कम नहीं हैं। बता दे कि केंद्र की मोदी सरकार ने रसोई गैस की कीमतों को घटा दिया है। बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर में 47 रुपए तक तो वहीं सब्सिडी वाले सिलेंडरों में 2.57 रुपए तक की कटौती की गई है। इसके अलावा कमर्शियल इस्तेमाल में आने वाले 19 किलो के रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भी कटौती की गई है। नई कीमतें 1 मार्च से ही लागू हो गई हैं। जिसको लेकर देश में काफी चर्चे किये जा रहे हैं.

बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की बात करें तो उसकी कीमतों में 47 रुपए प्रति सिलेंडर तक की कटौती की गई है। देश की राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 736 रुपए से घटकर 689 रुपए हो गई है। वहीं, सबिसडी वाले सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 495.62 रुपए प्रति सिलेंडर से घटकर 493.09 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है।

सब्सिडी वाले सिलेंडर
शहर नई कीमत (rs) पहले की कीमत (rs) कमी (rs)
दिल्ली 493.09 495.63 2.56
मुंबई 490.80 493.37 2.57
चेन्नई 481.21 483.77 2.56
कोलकाता 496.07 498.6 2.53

नॉन-सब्सिडी वाले सिलेंडर
शहर नई कीमत पहले की कीमत कमी
दिल्ली 689 736 47
मुंबई 661 708 47
चेन्नई 699.5 746 46.5
कोलकाता 711.5 757 45.5
इनपुट:DBC

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *