एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान लैंडिग के दौरान रनवे से फिसल गया जिसके बाद एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गयी। घटना भारत में मुंबई एयरपोर्ट पर आज दोपहर 2.51 बजे हुई। एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट IX213 विजयवाड़ा से मुंबई आ रही थी तभी यह हादसा हुआ। एयर इंडिया एक्सप्रेस के सीईओ केएस सुंदर ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सभी फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस के इंजीनियरों की टीम मुंबई एयरपोर्ट पर एयरक्राफ्ट की जांच कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक विजयवाड़ा से मुंबई आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX213 को मुंबई एयरपोर्ट पर सेकेंड्री रनवे 14 लैडिंग के लिए कहा गया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि प्राइमरी रनवे मेंटेनेंस कार्यों की वजह से बंद था। दोपहर 2:51 बजे जैसे ही फ्लाइट की लैंडिंग हुई अचानक ही ये विमान रनवे से फिसल गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि एयरक्राफ्ट रनवे से करीब 10 फीट आगे जाकर रूका।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि लैंडिंग के दौरान विमान की स्थिति बिल्कुल ठीक थी। हालांकि मुंबई में भारी बारिश की वजह से एयरपोर्ट पर फिसलन की स्थिति है। यही वजह है कि लैंडिंग के दौरान फ्लाइट रनवे से फिसल कर 10 फीट आगे जाकर रूका। हालांकि इस दौरान सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस के इंजीनियरों की टीम विमान की जांच कर रही है। अन्य जानकारी के लिए बने रहे। हम पल पल की अपडेट हासिल करने में लगे हुए हैं। आपको जल्द ही नई जानकारी से रूबरू कराएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *