इंदिरा गांधी अंतर्राष्टूीय हवाई अड्डे से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के एक विमान को तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौटना पड़ा। सूत्रों ने बताया कि सुबह 7ः10 बजे उड़ान भरने वाले ड्रीमलाइनर बी 787-800 विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे 8ः50 पर वापस दिल्ली लौटना पड़ा। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

सूत्र के अनुसार एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 401 को दिल्ली से कोलकाता के लिए सुबह 6ः50 बजे के नियत समय पर उड़ान भरना थी लेकिन इसने नियत समय से 20 मिनट की देरी से उड़ान भरी। इसके उड़ान भरने के लगभग 40 मिनट बाद पायलट ने सूचना दी कि किसी तकनीकी खराबी के कारण विमान को वापस दिल्ली लाया जा रहा है। विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस संबंध में एयर इंडिया के प्रवक्ता से भी कोई टिप्पणी प्राप्त नहीं हो सकी है।

इस मामले में और भी अपडेटेड जानकारी के लिए अखंड इंडिया की टीम के साथ बने रहे। हमारी टीम के सदस्य इस मामले की हर छोटी बड़ी जानकारी जुटाने में लग गये हैं। हम जल्द ही आपको इस मामले की ताजी जानकारी से रुबुरु करायेंगे। अगर यह जानकारी आपको पसंद आई तो इसे लाइक और शेयर करे। ताकि हमारा मनोबल और भी बढ़े। साथ ही हम आपके लिए अधिक से अधिक समाचारों का संकलन भी करते रहे।
इनपुट: PKM

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *