महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक व्यक्ति ने अपने साथी के लिए अपने प्यार को एक अनोखे तरीके से व्यक्त किया, उसने एक बिज़ी सड़क के 2 किमी के हिस्से पर अपनी प्रेमिका के लिए नोट्स लिखे!
कोल्हापुर ज़िले के धरांगुट्टी गाँव में स्थानीय लोगों ने एक सड़क पर ‘आई लव यू’ और ‘आई मिस यू’ जैसे संदेश लिखे देखे, जिसने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। सड़क पर चित्रित किए गए संदेशों में से एक है “आई मिस यू, ज़िन्दगी के साथ, ज़िन्दगी के बाद भी।”

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, ये मेसेज किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सफेद पेंट से लिखे गए। मेसेज जयसिंहपुर से धारंगुट्टी मार्ग पर लगभग 2.5 किमी तक देखे गए थे।
वीडियो यहाँ देखें: https://youtu.be/KDLVqIAJf1w
जैसे ही इस अजीब अभिव्यक्ति की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी। संदेशों को कवर करने के लिए ग्राम पंचायत कर्मचारियों ने उस जगह ताज़ा सफेद पेंट लगाया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *