सऊदी: यमन में विद्रोहियों के कब्जे वाले बंदरगाह के लिए हो रहे संघर्ष में एक सप्ताह से भी कम समय में 100 से ज्यादा सैनिक और उग्रवादियों की मौत हो गई है। चिकित्सा और सैन्य स्रोत ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यमन के सुरक्षा बल होदिदा के लाल सागर बंदरगाह को बंद करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस देश में 2.2 करोड़ लोगों को खाद्य पदार्थ की सख्त जरूरत है। दक्षिणी अडेन प्रशासन के चिकित्सक ने बताया कि उन्हें 20 सैनिक समेत 52 लोगों के शव शुक्रवार से शनिवार के बीच में मिले हैं, जिससे बुधवार से अब तक संघर्ष में मरनेवालों की संख्या कम से कम 110 हो गई है। सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने पिछले सप्ताह होदिदा सिटी पर कब्जा करने के लिए अभियान की घोषणा की थी। वह यहां विद्रोहियों के कब्जे वाले बंदरगाह पर कब्जा करना चाहते हैं।

इस मामले में और भी अपडेटेड जानकारी के लिए खाड़ी खबर की टीम के साथ बने रहे। हमारी टीम के सदस्य इस मामले की हर छोटी बड़ी जानकारी जुटाने में लग गये हैं। हम जल्द ही आपको इस मामले की ताजी जानकारी से रुबुरु करायेंगे। अगर यह जानकारी आपको पसंद आई तो इसे लाइक और शेयर करे. ताकि हमारा मनोबल और भी बढ़े। साथ ही हम आपके लिए अधिक से अधिक समाचारों का संकलन भी करते रहे।
इनपुट: PUNJABKESRI

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *