अहमदाबाद से जैसलमेर उड़कर आने वाला प्लेन तकनीकी कारणों से जैसलमेर में लैंड नहीँ हो पाया। विमान चालक ने तीन अलग अलग तरीकों से लैंडिंग कराने की कोशिश करी लेकिन सारी कोशिशें असफल रही। जब यात्रियों से भरा विमान आकाश में करीब 1 घंटे तक घूमता रहा, सभी यात्रियों में घबराहट फैल गई और कुछ लोग रोने भी लगे थे।

जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट की उड़ान सेवा सेवा एसजी 3012 ने अहमदाबाद से जैसलमेर के लिए शनिवार को करीब 12:05 पर उड़ान भरी थी करीब 1 बजे यह विमान जैसलमेर के हवाई अड्डे के निकट आया जब पायलट द्वारा विमान की सुरक्षित लैंडिंग के प्रयास किये गए लेकिन कोई भी प्रयास सफल नहीँ हो पाया। सब तरीके अपनाने के बाद विमान को वापस अहमदाबाद ले जाया गया। अहमदाबाद में सुरक्षित लैंडिंग के 2 घंटे बाद प्लेन को फिर से जैसलमेर के लिए उड़ाया गया तथा सुरक्षित लैंडिंग करी।

जैसलमेर एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर ने कहा कि तकनीकी कारण से विमान पहले लैंड नहीँ कर पाया था। विमान में मौजूद एक यात्री ने बताया कि हालाँकि फ्लाइट ने अपने नियमित समय पर उड़ान भरी थी लेकिन विमान चालक तकनीकी खराबी के कारण रनवे पर लैंडिंग नहीँ करा पाए जिसके कारण सभी यात्रियों में घबराहट बढ़ गई थी, कुछ यात्रियों का इतना बुरा हाल हुआ कि वे रोने ही लगे थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *