फिर ऐसी खबर सामने आई है जिसके बारे में जान देश के कई लोग दहल उठेंगे। फिर एक बड़ा नाव हादसा हो गया है। जिसमें तीन दर्जन से अधिक लोगों के डूबने की बात कही जा रहा है। यह नाव हादसा आंध्र प्रदेश की गोदावरी नदी में हुआ है। नदी में एक नौका के डूब जाने के की खबर से हड़कम्प मचा हुआ है। इस घटना बाद राहत कार्य के लिए राष्‍ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और राज्‍य आपदा प्रतिक्रिया बल, फायर सर्विस और पुलिस अधिकारी संयुक्‍त रूप से जुटे हुए हैं। हादसे में करीब 40 लोगों के नदी में डूबने की आशंका है।

पुलिस के अनुसार, जब नाव तट से मात्र दस मिनट की दूरी पर थी तभी तेज हवा के साथ भारी बारिश शुरू हो गई जिसके कारण छोटी सी नाव का संतुलन बिगड़ गया और यह पलट गयी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे पर ट्वीट कर दुख जताया है। इस नाव में करीब 50 लोग सवार थे, जोकि कोंडामोडालू से राजामुंदरी जा रहे थे। तभी शाम करीब पांच बजे देविपटनम के पास नाव का संतुलन बिगड़ गया। उसमें सवार 10 लोग, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं, तैरकर नदी किनारे आ गए। घटना के बारे में स्‍थानीय लोगों ने जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद नाव के मालिक ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने प्रशासन को तुरंत बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश जारी करते हुए पीड़ितों को हर सम्भव मदद करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि राहत और बचाव कार्य में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *