बिहार के नालंदा जिले में रविवार को लड़कियों से छेड़खानी करने वाले तीन नाबालिग लड़कों को लोगों ने पकड़ लिया। फिर दो लड़कों को लोगों ने कपड़े उतरवा दिए। एक शख्स ने एक लड़के मुंह में राख लगा दी। लड़के के पेट और पीठ पर लिख दिया कि मैं लड़कियों से छेड़खानी करता हूं। लोगों ने पिटाई भी की…

 
 
 
– यह घटना नालंदा जिले के सिलाव की है। बताया जा रहा है कि तीनों लड़के बिहारशरीफ के सिपाही गांव से बाइक से राजगीर घूमने जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में गुजर रही लड़कियों पर कमेंट और छेड़खानी करने लगे। छेड़खानी के बाद तीनों लड़के बाइक से जाने लगे। इस दौरान लोगों ने उनका पीछा कर तीनों को रोक लिया।

 
 
– तीनों के पकड़ने के बाद उनकी बेल्ट से पिटाई की गई। तीनों अपनी सफाई देते रहे फिर भी लोग नहीं माने। इस दौरान कुछ लोगों ने दो लड़कों के कपड़े उतरवा दिए। एक लड़के के मुंह में राख लगाने के बाद शरीर पर लिख दिया कि ‘मैं छेड़खानी करता हूं’। फिर लोगों ने दोनों लड़कों को बाजार में घुमाया। घुमाने के बाद दोनों लड़कों को बिना कपड़े के ही बस में बैठा दिया। थाना में ना लड़की और ना ही लड़कों ने शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *