बांका. बिहार के बांका जिले में रविवार को युवक की प्रेम प्रसंग में गला रेतकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने युवक का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया है। अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्कूल के पीछे मिला शव…

 
– घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बांका नगर थाना क्षेत्र के एक स्कूल के पीछे रविवार की सुबह लोगों ने एक युवक का शव देखा।
– इसकी सूचना लोगों ने तुरंत पुलिस को दी तो पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।
– युवक की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। इसके साथ ही अपराधियों ने युवक का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया है।
– घटनास्थल पर युवक का खून फैसला हुआ है। हत्या क्यों की गयी है इसका खुलाशा अभी  तक नहीं हो सका है और पुलिस फिलहाल इसे प्रेम प्रसंग में हत्या मान रही है।
– पुलिस जांच के साथ ही युवक की पहचान में भी जुटी हुई है।

 
– भागलपुर से बांका तक लगातार बढ़ रहे क्राइम पे अब तक पुलिस लगाम लगाने में विफल नज़र आ रही है। अब तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।  पुलिस लगातार ये पता लगाने में जुटी है की ये युवक कहा का रहने वाला है। इस खबर पर बने  साथ लगातार हम आपको देते रहेंगे हर अपडेट इसके लिए आप हमारा पेज लिखे करना नहीं भूले और पुलिस के लिए सुझाव आप कमेंट बॉक्स में लिख सकते है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *