भागलपुर : राज्य परिवहन निगम ने बहनों को रक्षाबंधन पर बड़ी सौगात दी है। रक्षाबंधन पर महिलाएं और छात्रएं अपने भैया राजा को राखी बांधने के लिए परिवहन निगम की बस से मुफ्त में यात्र कर सकेंगी। रक्षाबंधन के लिए कहीं भी आने जाने पर महिलाओं और छात्रओं को कोई किराया नहीं देना होगा।
 
राज्य परिवहन निगम भागलपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शांडिल्य ने कहा कि इसको लेकर सभी बस डीपो इंचार्ज, चालक और संवाहक को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। रक्षाबंधन पर निगम की ओर से छात्रओं और महिलाओं के लिए यह बड़ा तोहफा है। बताते चलें कि कई बार महंगे किराये के कारण बहनें रक्षाबंधन के दिन अपने भाईयों को राखी बांधने नहीं जा पाती हैं। बहनें मन मसोस कर रह जाती थी।
 
अब निगम के इस निर्णय के बाद बहने अपने भैया राजा को राखी बांधने के लिए कहीं भी आसानी से आ जा सकेंगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि बाढ़ के कारण कई रूटों पर बसों का परिचालन बंद है। इसके बावजूद रक्षाबंधन के दिन निगम की जितनी भी बसें चलेंगी, उस बस पर सफर करने वाली महिलाएं और छात्रओं को कोई किराया नहीं देना होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *