मुखिया की धारदार हथियार से मारकर हत्या, 2 घंटे के अंदर 3 आरोपी अरेस्ट

LIVE BIHAR DESK : झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण ब्लॉक के भगहर पंचायत के मुखिया लुपुंग मुंडा की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह पुलिस को हत्या की सूचना मिली।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया। पुलिस ने मात्र दो घंटे में हत्या के आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। हत्या का आरोप मुखिया पद के लिए हुए चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे सुंदर मुंडा पर लगा है।

मौके पर पहुंचे बरही के डीएसपी मनीष कुमार और चौपारण थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने बताया कि पकड़े गए रोटे मुंडा, सनिका मुंडा और मंझिया मुंडा ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक के दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए मिले हैं। मृतक के कान और मुंह को धारदार हथियार से काट दिया गया है। अपराधियों ने उन्हें बेरहमी से मारा है।

हत्या के बाद से इलाके में सनसनी है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार हत्या के तीनों आरोपी रोटे मुंडा, मंझिया मुंडा और सनिका मुंडा शराब के नशे में थे।

बीती रात सोहराय पर्व मनाने के बाद जब सभी ग्रामीण अपने-अपने घर चले गए तभी लगभग 3 बजे सुबह तीनों आरोपी ने मुखिया को अपने साथ लिया और गांव से बाहर लेकर चले गए। नशे की हालात में उनलोगों ने मुखिया लुपुंग मुंडा को रस्सी से बांध दिया। बांधने के बाद उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी।
 


Source: Live bihar

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *