दुनिया के कई देशों में पेट्रोल की कीमतें अलग-अलग हैं। भारत में जहां पैट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं वहीं दुनिया का एक देश एेसा भी है जहां पैट्रोल पानी की बोतल से 35 गुणा सस्ता मिल रहा है। भारत में शनिवार को पेट्रोल 86 और डीजल 73 रुपए लीटर के करीब पहुंच गया। ग्लोबल पेट्रोल प्राइस के मुताबिक, आइसलैंड में जहां पेट्रोल सबसे महंगा यानी 145 रुपए लीटर है। वहीं वेनेजुएला में पेट्रोल की कीमत 67 पैसे प्रति लीटर है।

वेनेजुएला ऐसा देश है जहां दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है। आर्थिक संकट से जूझ रहे वेनेजुएला में पेट्रोल इतना सस्ता इसलिए है, क्योंकि वेनेजुएला में धरती का सबसे बड़ा तेल भंडार है। देश के आर्थिक हालात बिगड़ने के बाद भी यहां की सरकार ईंधन पर सब्सिडी देती है। हालांकि, यहां पानी की कीमत करीब 35 रुपए प्रति लीटर है। इसके बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल का भंडार सऊदी अरब में है, लेकिन पेट्रोल के सस्ते दाम के मामले में ये देश 13वें नंबर पर है। यहां एक लीटर पेट्रोल आपको 36.40 रुपए में मिलेगा।

एशियाई देशों को तेल बेचने वाले ईरान में भी पेंट्रोल की कीमत काफी कम है। यहां 18.88 रुपए में एक लीटर पेट्रोल मिल जाएगा। वहीं, कुवैत में ये कीमत 23.59 पैसे के करीब है। खराब आर्थिक हालात और भयंकर गरीबी का सामना कर रहे सूडान में भी पेट्रोल की कीमत 22.93 रुपए लीटर है। ये अफ्रीका में तेल का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर है। तेल से समृद्ध देश बाकी देशों को तेल बेचकर फायदा कमाते हैं। वहीं अपने देश के लोगों को ये सस्ती कीमतों पर देते हैं।

नार्वे भी तेल से बड़े उत्पादकों में से एक हैं। इसके बावजूद यहां पेट्रोल की कीमत 138.20 रुपए लीटर है। हालांकि, इसके पीछे कई वजहें हैं। सरकार तेल का एक्सपोर्ट कर जो इंकम करती है, उसे वो अपनी इकोनॉमी को मजबूत करने में लगा देती है। ताकि तेल का भंडार खत्म होने पर देश की इकोनॉमी डगमगा न जाए।
इनपुट: PUNJABKESRI

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *