भरतपुर: मोरल पोलिसिंग के नाम पर एक शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है जहाँ राजस्थान के भरतपुर ज़िले के कुछ लोगो ने एक प्रेमी जोड़े को निशाना बनाया। खबर के मुताबिक लोगो ने लड़की पर हमला किया और गालीयाँ दी क्योंकि वह अपने प्रेमी से बात कर रही थी।

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें लड़की को वहाँ के लोगो द्वारा घसीटते देखा जा सकता है। उन लोगों ने उसका दुपट्टा भी खींच लिया। लड़की ने चिल्लाकर मदद भी मांगी लेकिन कोई भी व्यक्ति उसे बचाने नहीं आया।
लड़की और लड़का दोनों एकांत जगह पर बैठे थे। हमला होने पर लड़की का प्रेमी उसे पीछे छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगो ने लड़की को पकड़ लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया। हालाँकि इस मामले में पुलिस ने अबतक कोई कार्रवाई नहीं की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *