यूक्रेन से एक वीडियो सामने आई है जिसने एक आदमी ने एक नदी के बीच में बर्फ के तैरते हुए ब्लॉक पर फंसे एक लड़के को बचाने के लिए फिशिंग रॉड का इस्तेमाल किया। इस रचनात्मक तरीके मदद करने के बाद उसने काफी ऑनलाइन प्रशंसा हासिल की।

जब रिचर्ड गोर्डा सेनका नदी में मछली पकड़ने गए , तो उन्हें नदी के बीच जमे हुए छोटे से हिस्से पर 11 वर्षीय लड़का खड़ा दिखा। उन्होनें लड़के को बचाने के लिए मछली पकड़ने वाली रॉड का उपयोग करने का सोचा। वीडियो में वह छोटा लड़का बर्फ़ के टुकड़े पर खड़ा है जो तैरता हुआ किनारे आता दिख रहा है, क्योंकि गोर्डा अपनी मछली पकड़ने वाली छड़ी से उसे बाहर निकालता है।
वीडियो यहाँ देखें:  https://youtu.be/XI2jUlKTrp8
रिचर्ड लड़के को बार बार कहता है कि, “वहीँ खड़े रहो” “डरो मत”। बचाव जारी रखते हुए वह लड़का आगे नहीं बढ़ता। 1.30 मिनट की क्लिप में आप देख सकते हैं कि लड़का साथ सुरक्षित रूप से नदी के किनारे तक पहुँच जाता है।
डेलीमेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्कूली छात्र अपने अपार्टमेंट के पास वाले कंट्री यार्ड से भागकर बर्फ के एक ब्लॉक पर चढ़ गया था जिससे यह घटना घटी। यह क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर वायरल हो गई और काफ़ी लोगो ने इस पर रिएक्शन भी दिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *