एक पुलिस अधिकारी जिसे 2004 के इंडोनेशियाई सुनामी के बाद मृत घोषित कर दिया गया था, वह 16 वर्षों बाद एक मनोरोग अस्पताल में जीवित पाया गया है। इस त्रासदी के बीच वे मानसिक रूप से कमज़ोर हो गए थे इसलिए उन्हें मनोरोग अस्पताल में दाखिल किया गया था।

उनके परिवार ने कहा, अब्रीप आसेप उस समय ड्यूटी पर थे, जब 2004 में हिंद महासागर से सूनामी इंडोनेशिया पर आ बरसी थी।
उनके रिश्तेदारों को लगता था कि वे उन 230,000 से अधिक लोगों में से थे, जो दक्षिण पूर्व एशिया में 100 फीट ऊंची लहरों की चपेट में आने से मारे गए।

लेकिन सौभाग्य से आसेप को लगभग दो दशकों के बाद अपने परिवार का साथ मिल गया।
सुनामी के आघात के कारण वे मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों से पीड़ित थे। एसेप को इंडोनेशिया में एक मनोरोग अस्पताल में पाया गया था।

इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत आचेह के प्राकृतिक आपदा की चपेट में आने के बाद उनके परिवार को यह सूचना दी गई थी कि वह लापता हो गए हैं। और बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।
उनके रिश्तेदारों ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी ने एक ग्रुप चैट पर उनकी तस्वीरें शेयर की जिससे पता चला कि एसेप अब तक जीवित थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *