गोरखपुरवासियो के लिए आवश्यक सूचना इलेक्ट्रिक बस से सफ़र करने का सपना शहरवासियों का साकार होने वाला है आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ से शुभारम्भ करेंगे। परिवहन निगम की बैठक में किलोमीटर के अनुसार किरया तय हुआ है। ज्ञात हो की गोरखपुर में इसी महीने 25 इलेक्ट्रिक बसो का संचालन शुरू होने जा रहा है। जिससे आम यात्रीयो को बड़ी राहत मिलेगी साथ साथ जेब की भी बचत होगी।
 
 
आपको बता दें की गोरखपुर में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसो का किरया तय कर लिया गया है, रूट के बारे में जानकारी देते हुए अफ़सरों की टीम ने बताया की गोरखपुर में तीन रूटों पर काम चल रहा है लेकिन आगे जनता की माँग और सहूलियत को देखते हुए रूट में विस्तार होगा। परिवहन निगम ने जानकारी देते हुए कहा है की किराया जो तय हुआ है वह लखनऊ के बराबर तर्ज़ पर होगा, जिसपर एसपीवी की बैठक में अंतिम मुहर लगाया जाएगा।
 
 
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने भी यह जानकारी देते हुए कहा है की गोरखपुर में इलेक्ट्रिक बस का किराया लखनऊ के बराबर रखने पर सहमति बनी है, जो कुछ इस प्रकार है। तीन किलोमीटर की यात्रा पर ₹ 5.00, 03 से 06 KM पर ₹ 10.00, 06 से 10 KM पर ₹ 15.00, 10 से 14 KM पर ₹ 20.00 , 14 से 19 KM पर ₹ 25.00, 19 से 24 KM पर ₹ 30.00, 24 से 30 KM पर ₹ 35.00, 30 से 36 KM पर ₹ 40.00, 36 से 42 KM पर ₹ 45.00, किराया यात्रीयो के लिए तय किया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *