भागलपुर: गंगा नदी में कटाव के स्पर संख्या पांच एन वन ध्वस्त हो गया है। करोड़ों की लागत से बना स्पर संख्या पांच एन वन नवगछिया के इस्माइल पुर और बिंद टोली के बीच स्थित है। जो गंगा के बढ़ रहे जलस्तर के कारण शुरू हुए कटान का सामना नहीं कर सका। कटाव की स्थिति से निपटने के लिए फ्लड फाइटिंग का सहारा लिया जा रहा है। कटाव रोकने के लिए बंबू रोल के साथ पॉलीथिन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

ग्रामीणों की माने तो स्पर पर 48 घंटे पहले से ही कटाव शुरू हो गया था। जबकि अब तेज कटाव के कारण स्पर ध्वस्त हो गया है। कहा जा रहा है कि स्पर की मरम्मति में करीब एक करोड़ रूपए खर्च किये जा चुके हैं। स्थानीय लोगों ने स्पर की निगरानी नहीं किये जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि लापरवाही के कारण स्पर का नोज गंगा में समा गया है।
मामले की जानकारी होने के बाद फ्लड फाइटिंग फोर्स के अध्यक्ष ई. महेंद्र प्रसाद स्पर संख्या पांच एन का निरीक्षण करने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्पर संख्या पांच एन का अगला हिस्सा कटकर बैठ गया है। उनके निर्देश के बाद मौके पर एनसी में बालू भरी बोरियां डालकर रेस्टोरेशन का काम किया जा रहा है। वहीं कटाव वाले स्थान पर इंजीनियर्स की टीम कैंप कर रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *