भागलपुर: दिनदहाड़े लूट की खबर ने लोगों के बीच हड़कंप मचा दिया है। सोमवार को कुछ बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मारकर उसे घायल कर दिया और करीब तीन लाख रूपये लूट लिए। हालांकि यह बात अभी तक क्लियर नहीं हो सका है कि लूटी गई रकम कितनी थी? लेकिन अनुमान लगाया जा रहा कि रविवार और सोमवार को हुई बिक्री के बाद करीब तीन लाख रूपये एकत्रित हुए होंगे। लूट की वारदात को अंतीचक थाना क्षेत्र नांदगोला मोड़ के पास अंजाम दिया गया।

घायल पंप मैनेजर का नाम विनय कुमार दुबे हैं। जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल कहलगांव ले जाया गया था। जहां से उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल में रेफर कर दिया गया। नवादा गांव के विनय कुमार दुबे ओरियप गांव के निकट संचालित उषा फ्यूल मार्ट पेट्रोल पंप के मैनेजर हैं।
सोमवार को विनय बिक्री की राशि लेकर बैंक में जमा कराने जा रहें थे। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने बीच रास्ते में उन्हें रोक लिया और पैसे छीनने लगे। मैनेजर ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। उनके पेट में गोली लगी है। बदमाशों को पैसे लेकर अंतीचक गांव होते हुए पहाड़िया टोला के तरफ भागते हुए देखा गया।
मामले में स्थानीय पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान चलाये जाने की बात कही जा रही है। बदमाशों को जल्द से जल्द गिर.फ्तार किये जाने की बात कही जा रही है।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *